अंग्रेजी शब्द ‘संचार’ लैटिन शब्द कम्युनिस से लिया गया है, जिसका अर्थ है सामान्य ज्ञान। संचार शब्द का अर्थ है समान विचारों को साझा करना। दूसरे शब्दों में, तथ्यों, विचारों, राय, भावनाओं या दृष्टिकोणों का संचरण और बातचीत। संचार प्रबंधन का सार है। प्रबंधन का मूल कार्य (योजना, नियोजन, स्टाफिंग, पर्यवेक्षण और प्रबंधन) प्रभावी संचार के बिना प्रभावी ढंग से नहीं किया जा सकता है।संचार एक दो-तरफ़ा प्रक्रिया है जिसमें एक व्यक्ति या समूह से दूसरे व्यक्ति को सूचना या संदेश हस्तांतरित करना शामिल है।
यह प्रक्रिया चलती रहती है और इसमें संदेशों को आगे बढ़ाने के लिए कम से कम एक प्रेषक और एक प्राप्तकर्ता शामिल होता है। ये संदेश कोई भी विचार, कल्पना, भावना या विचार हो सकते हैं।संचार एक लैटिन शब्द है जिसका अर्थ है “साझा करना”। आज संचार के विभिन्न तरीके उपलब्ध हैं। इनमें ईमेल, चैट, व्हाट्सएप, स्काइप (कॉन्फ्रेंस कॉल) आदि शामिल हैं। प्रभावी संचार लोगों के काम को आसान और सुचारू बनाता है।
संचार आज के हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है इसके जरिए हम अपने विचारों, भावनाओं और जानकारी का आदान-प्रदान करते हैं यह समाज में आपसी संबंध को मजबूत बनाने का एक अच्छा तरीका भी है। संचार के अभाव में किसी भी परिवार, संगठन आदि अस्तित्व संभव ही नहीं है।
संचार (Comunication) क्या है?
अब बात करते हैं संचार की। संचार होता क्या है संचार जिसे अंग्रेजी में Comunication कहते हैं यह लैटिन भाषा के शब्द कम्युनिस से लिया गया है जिसका अर्थ है सामान्य ज्ञान। अगर संचार के अर्थ की बात की जाए तो इसका अर्थ होता है समान विचारों को साझा करना। दूसरे शब्दों में हम कह सकते हैं कि तथ्यों, विचारों, राय भावनाओं या दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान को ही संचार कहा जाता है।
संचार (Comunication) की परिभाषा:
थियोडोर न्यूकॉम्ब (Theodore Newcomb) के अनुसार:
“संचार वह प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से एक व्यक्ति (प्रेषक) दूसरे व्यक्ति (प्राप्तकर्ता) को जानकारी या संदेश भेजता है, जिससे उनके बीच समानता स्थापित हो।”
संचार (Comunication) का महत्व:
अगर देखा जाए तो फिर कर हमारे जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है इसके बहुत से महत्व है जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं:
व्यक्तिगत जीवन में संसार का महत्व
मानव जीवन में संचार बहुत महत्व रखता है यह व्यक्ति को अपने विचार अपनी भावनाओं को आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करता है। मित्रता पारिवारिक और सामाजिक संबंधों को बनाए रखने में संचारिक मजबूत सेतु का काम करता है।
सामाजिक जीवन में संचार का महत्व
सामाजिक जीवन में संचार का अपना ही एक अलग महत्व है समाज में पाए जाने वाले विभिन्न वर्गों और व्यक्तियों के बीच संचार आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाने का काम करता है। संचार के माध्यम से ही एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सांस्कृतिक मान्यताएं पहुंच पाती हैं शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का भी संचार एक महत्वपूर्ण तत्व है।
व्यावसायिक जीवन में संचार का महत्व
व्यवसाय की सफलता के लिए संचार बहुत ही महत्वपूर्ण होता है संगठनों में अपने विचारों और नीतियों को कर्मचारी तक पहुंचाने का एक प्रभावी तरीका संचार होता है। कर्मचारी और प्रबंधन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए संचार महत्वपूर्ण है। संचार के माध्यम से ही सूचनाओं और विचारों को आपस में साझा किया जाता है जो सही निर्णय लेने में मदद करता है। संचार से ही बाजार, ग्राहकों की जरूरत और प्रतिक्रियाओं को समझा जाता है जिससे एक सफल व्यवसाय चलाया जा सके।

शैक्षिक क्षेत्र में संचार का महत्व
शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक और छात्र के बीच में संचार द्वारा ही ज्ञान का आदान-प्रदान होता है। शोध और विकास के अलग-अलग स्तरों पर जानकारी को इकट्ठा करने और साझा करने में संचार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नई तकनीक और विधियों को सीखने और समझने के लिए प्रभावी संचार की आवश्यकता पड़ती है।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचार का महत्त्व
सरकार और जनता के बीच संचार बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सरकार और जनता के बीच संवाद लोकतंत्र के लिए बहुत आवश्यक है। व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचार ही का उपयोग किया जाता है।
इसके अलावा भी संचार का उपयोग बहुत सी चीजों में किया जाता है सूचनाओं का आदान-प्रदान संचार के माध्यम से ही किया जाता है। संचार के माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों, भावनाओं का आदान प्रदान आसानी से कर सकता है। संचार का महत्व सभी क्षेत्रों में समान रूप से दिखाई देता है। यह न केवल व्यक्तिगत और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का काम करता है बल्कि वह व्यवसाय, शैक्षिक और राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता का मार्ग खोलता है। बिना संचार के किसी भी समाज के संगठन का सही संचालन लगभग असंभव ही होता है।
इन्हें भी देखें:
